14 फ़रवरी 2017 - 18:31
 स्वंयसेवी बलों ने इराक़ से सीरिया भाग रहे वहाबी आतंकवादियों को धर दबोचा।

सूत्रों के अनुसार २०० आतंकी टैंकों की मदद से पश्चिम मूसेल के तलअफर से सीरिया भागने की जुगत में थे।

स्वंयसेवी बल अल-हश्दुश शअबी के प्रवक्ता असदी ने कहा है किआतंकी गुट दाइश का हमला स्थानीय समय अनुसार ७ बजे शुरू हुआ और  ६ घंटे तक चला। दाइश के इस हमले का मक़सद अपने लड़ाकों के सीरिया भागने के लिए रास्ता खोलना था।
असदी के अनुसार इस झड़प में इराकी एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर स्वंयसेवक बलों की सहायता कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार २०० आतंकी टैंकों की मदद से पश्चिम मूसेल के तलअफर से सीरिया भागने की जुगत में थे। हश्दुश शअबी ने इस जंग में १७ वाहनों को बर्बाद करते हुए ५० से ज़्यादा आतंकियों को जहन्नम रवाना किया।
ज्ञात रहे इराकी बल पश्चिमी मूसेल के तल अफर शहर में डेरा डाले हुए हैं जिस कारण आतंकी गुट सीरिया में स्थित अपने सहायता केंद्र से किसी भी प्रकार की सहायता लेने एंव आने जाने में असक्षम हैं।